
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले के मुख्य शूटर को पुलिस ने दबोचा
चंडीगढ, 10 सितंबर (विश्ववार्ता) कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले मे दिल्ली पुलिस स्पेशल सैल के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने संदीप नंगल अंबिया की हत्या को अंजाम दने वाले मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की स्पेशल सैल ने शूटर हैरी को गिरफ्तार किया है जो गैंगस्टर कौशल चौधरी का बेहद करीबी बताया जा रहा है। शूटर हैरी के पंजाब में ही नहीं विदेश में बैठे गैंगस्टरों के साथ भी संबंध बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हैरी पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है। संदीप नंगल अबिंया की हत्या के बाद हैरी फरार चल रहा था।























