कपूरथला ज़िले में धान की सीधी बिजाई से 53 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्रफल का लक्ष्य निश्चित
बढिया भविष्य के लिए डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को पानी बचाने के लिए सामाजिक अभियान चलाने का दिया न्योता
कपूरथला, 29 मई : पंजाब सरकार की तरफ से ज़िला कपूरथला में 53000 हेक्टेयर क्षेत्रफल को धान की सीधी बिजाई अधीन लगाने का लक्ष्य निश्चित किया गया है।
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने अलग -अलग विभागों के आधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते कहा कि किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि वह स्वंय निजी तौर पर ‘जल दा राखा , कल का राखा ’ मिशन को सफल करने के लिए खेतों का दौरा करने और इस मिशन को सभी ज़िलो में लागू करवाए, जिसके लिए 63 नोडल अधिकारी तैनात किये जा चुके है।
उन्होंने बताया कि इन नोडल अधिकारियों की तरफ से ज़िले के प्रगतिशील किसानों तक पहुँच करके उनका सम्मान करने के इलावा दूसरे किसानों को भी धान की सीधी बिजाई प्रति जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में धरती निचले पानी को बचाने के लिए वचनबद्ध है और ज़िला प्रशासन की तरफ से इसमें कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
उन्होंने अलग -अलग विभागों के आधिकारियों को यह भी कहा कि धरती निचले पानी को बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई प्रति उत्साहित करने के लिए निचले स्तर तक जागरूकता फैलाई जाए जिससे धरती पर पानी जैसी अमुल्य उपहार को बचा कर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।
उन्होंने किसानों को भी अपील की कि पंजाब सरकार और कृषि माहिरों की तरफ से समय -समय पर जारी नियमों की पालना करते हुए धान की बिजाई की जाए, जिससे धरती निचले पानी को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि धरती निचले पानी को लम्बे समय तक बचाए रखने के लिए धान की सीधी बिजाई की विधि को ज़रूर अपना कर पानी को बचाने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से किये जा रहे प्रयास को सफल बनाने के लिए कीमती सहयोग दे।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि आने वाले दो दिनों में किसानों को धान की सीधी बिजाई को अपनाने के लिए प्ररित करने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रसंशा पत्र, पोस्टर और स्टिकर ट्रैक्टरों पर लगाने के लिए देने के इलावा हर नोडल अधिकारी को 10 से 12 गाँव अलाट किये जाएँ।
इस मौके मुख्य कृषि अधिकारी एस.के.विर्दी ने बताया कि ज़िले के किसानों को धान की सीधी बिजाई प्रति प्रेरित करने के लिए ज़िले भर में 135 जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे।
डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को इस अभियान को सामाजिक अभियान बनाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थानों का सहयोग लेने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मानवीय प्रयोग के लिए धरती नीचे सिर्फ़ 17 सालों का पानी ही रह गया है।
इस मौके दूसरो के इलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) अनुपम कलेर, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर फगवाड़ा नयन जस्सल, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अजय अरोड़ा, सहायक कमिशनर रणजीत सिंह साथ में कृषि और किसान भलाई विकास और पंचायत विभाग से अधिकारी उपस्थित थे।






















