
कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर दर्दनाक हादसा, बुझे दो घरों के चिराग
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता):पंजाब के कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर पड़ते गांव बरिंदपुर के पास बुलेट मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में दो दोस्तो की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयानों पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उधर थाना कोतवाली के ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक प्रभजोत सिंह के भाई के ब्यानों पर कार्रवाही करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।





















