
कपूरथला के थाना सिटी में दिन दहाड़े युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
चंडीगढ़, 18 अप्रैल ( विश्ववार्ता) कपूरथला के थाना सिटी में दिन दहाड़े युवक द्वारा पेट्रोल छिडक़कर आग लगाने के बाद सुबह अमृतसर के मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर थाना सिटी के 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है लेकिन इनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।






















