
दिल्ली, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता): देश मे बढते कोरोनावायरस के मामलो के बीच बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को मात दे दी है। कनिका का छठा टेस्ट निगेटिव आने के बाद एसजीपीजीआईएमएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन अभी 14 दिन उन्हें घर में क्वारैंटाइन रहना होगा। संक्रमण की पुष्टि के बाद 20 मार्च को उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया था। बीते 31 मार्च से उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा था।






















