
कनाडा से आई दुखद खबर, पंजाबी युवती की सडक हादसे मे मौत
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) कनाडा से दुखद खबर सामने आ रही है कि पंजाब से पढ़ाई करने के लिए कनाडा गई 29 वर्षीय गगनदीप कौर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। गगनदीप कौर कनाडा के मांट्रियल में अकेली रहती थी। वह 5 दिसंबर की सुबह काम पर जा रही थी और सडक़ पार करते समय एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।





















