
1985 एयर इंडिया धमाके केस मे बरी हुए रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा मे गोली मारकर हत्या
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) 985 एयर इंडिया धमाके केस मे बरी हुए रिपुदमन सिंह मलिक की कनाडा मे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनके घर के पास तीन गोलियां चलने की आवाज सुनाई दीं। फायरिंग काफी करीब से की गई थी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रिपुदमन पर एयर इंडिया के विमान कनिष्क को हाईजैक कर धमाके से उड़ाने का केस चला था। हालांकि, वे इस केस से बरी हो गए थे।























