
कनाडा गैंगवार में दो पंजाबी गैंगस्टरों की मौत की खबर: सूत्र
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) जानकार सूत्रो के हवाले से बडी खबर सामने आ रही है कि कनाडा में गैंगवार कारण चली गोलियों में दो पंजाबी गैगस्टरों की मौत की खबर है। जिसमें मोगे से जुड़े गैंगस्टर मनिंदर धालीवाल और उसके दोस्त सतविंदर गिल की गोली लगने से मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, व्हिसल विलेज के एक होटल के पास फायरिंग के दौरान ब्रदर्स कीपर गैंग का सदस्य 29 वर्षीय मनिंदर धालीवाल अपने एक सहयोगी सतिंदर गिल के साथ मौजूद था. धालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गिल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गिल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मनिंदर धालीवाल के बड़े भाई सरब धालीवाल की भी पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















