
कनाडा के मैनिटोबा राज्य की विधान सभा द्वारा पगड़ी दिवस अधिनियम पारित
शिरोमणि कमेटी ने किया स्वागत
पूरी दुनिया में सिख पगड़ी पहनकर सिख पहचान रहे है बढ़ा: धामी
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) कनाडा के मैनिटोबा राज्य की विधान सभा द्वारा पगड़ी दिवस अधिनियम के पारित कर दिया गया है। जिसका शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने स्वागत किया है. अधिनियम के तहत, कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में अब प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को पगड़ी दिवस मनाया जाया करेगा। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा कि पगड़ी सिख होने का अहम हिस्सा है और आज पूरी दुनिया में सिख पगड़ी पहनकर सिख पहचान बढ़ा रहे हैं।





















