कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का निधन
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री ब्रायन मुलरोनी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी ने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। कैरोलीन मुलरोनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश के 18वें प्रधानमंत्री का निधन हो गया। अंतिम घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ था।