
कई दिन की राहत के बाद आज फिर सूर्य देवता ने दिखाये कडे तेवर
पारा फिर 40 के नजदीक पहुंचा
चंडीगढ, 26 मई (विश्व वार्ता) पंजाब व हरियाणा के अधिकाशं इलाको मे कई दिन की राहत के बाद आज फिर सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये। आज कई इलाको मे पारा 40 के पार पहुंच गया। जिससे लोगो मे बेचैनी बढ गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढऩे वाला है। अगले दो दिनों में ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंचकूला का अधिकतम तापमान 37 और मोहाली का 38.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।





















