
कंगारू टीम के 6 विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया अब भी भारत से 27 रन पीछे
48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101/6
मेलबर्न,28 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) 48 ओवर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101 रन 6 विकेट के नुकसान पर है. कैमरन ग्रीन (0 रन) और पैट कमिंस (2 रन) क्रीज पर हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को 1-1 विकेट मिले. टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 131 रनों की बढ़त बनाई. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर किया था.






















