

ओडिशा मे भीषण ट्रेन हादसे वाले स्थान पर आज जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) ओडिशा के बालासोर में ट्रेनों के आपस में टकराने से हुए भीषण हादसे मे अभी तक 280 से ज्यादा लोग मौत के मुंह मे समा गये हैै जबकि 900 से अधिक लोग घायल हो गए। बता दें कि हादसे की वजह से आज कई ट्रेनें कैंसिल भी हो गई हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी दुख जताया गया है। अब खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेल दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक भी बुलाई है। जिस दौरान पीएम मोदी हादसे वाली जगह पर जाएंगे और अस्पताल में घायलों से मुलाकात भी करेंगे।























