
ओडिशा मे बडे दर्दनाक हादसे मे इतने लोगो की मौत, मची चीख पुकार
दो बसों की आमने-सामने की टक्कर
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) ओडिशा के गंजाम जिले में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी. बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि हादसा रविवार देर रात यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर बेहरामपुर-तप्तापानी मार्ग पर दिगपहांडी इलाके के पास हुआ, जब एक बारात लेकर जा रही बस दूसरी बस से टकरा गई. बेहरामपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ये लोग दिगपहांडी के पास खंडादेउली लौट रहे थे।























