
ओडिशा में फिर एक और रूसी नागरिक की मौत से मचा हडकंप
इससे पहले भी दो रूसी नागरिको की हो चुकी है मौैत,महज इत्तफाक या फिर कोई और ही वजह
चंडीगढ़, 3 जनवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर ओडिशा से आ रही है कि जहां कुछ दिन पहले ही दो रूसी नागरिकों की मौत की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई थी कि तीसरे की मौत की खबर सामने आने से हडकंप मच गया है। तीसरी मौत ने कई सवाल खडे कर दिये है कि आखिर यह महज इत्तफाक है या फिर इसके पीछे कोई और ही वजह है। रूसी नागरिक जिनका शव जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज के लंगर से बरामद किया गया। एक तरफ रायगढ़ के साई इंटरनेशनल होटल में रहने आए चार पर्यटकों में से दो की मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है कि आज तडक़े एक और रूसी नागरिक का राज्य में मृत पाया जाना चिंता का विषय है। मृत नागरिक की पहचान मिलियाकोव सर्गेई के रूप में हुई है, जो जहाज का चीफ इंजीनियर था।























