
ओडिशा में आकाशीय बिजली बरपाया ने कहर
इतने लोगो की दर्दनाक मौत से मचा हडकंप
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) ओडिशा में आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है.लगभग दो घंटों में ओडिशा भर में 61,000 बार बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए. खबर है कि राजधानी भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 7 सितंबर तक राज्य में चरम मौसम की चेतावनी जारी की गई है. तब तक इस तरह की स्थिति बनी रहेगी.





















