ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला
एएसआई ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को मारी गोली
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर फायरिंग हुई है. झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक के निकट नब दास पर फायरिंग हुई. प्राथमिक जांच से पता चला है कि ये फायरिंग एक पुलिस एएसआई ने की है. इधर, स्वास्थ्य मंत्री की हालत बेहद नाजूक बतायी जा रही है. उन्हें झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल को स्थानांतरित कराया जा रहा है उधर, पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नब दास कार्यक्रम में शामिल होने ब्रजराजनगर पहुंचे थे। कार से उतरते ही एक ASI गोपालदास ने नब दास पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाई।
=
























