
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की इलाज के दौरान मौत
पुलिसकर्मी ने मारी थी गोली
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता)ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (60 साल) की रविवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ASI गोपाल दास ने अंजाम दिया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । उन्हें दोपहर 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके की है. यहां स्वास्थ्य मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मौके पर स्वागत करने के लिए खड़े स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.





















