
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता)। ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 4 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मैच 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।





















