
सिडनी, 9 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. क्रीज पर मार्नस लाबुशेन (47*) और स्टीव स्मिथ (29*) टिके हुए हैं. भारत गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने विल पुकोवस्की (10) और रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर (13) को आउट किया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 197 रनों की बढ़त बना ली है और उसके अभी आठ विकेट शेष हैं.






















