
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मुकाबले मे भारत को जीत के लिये दिया विशाल लक्ष्य
बुमराह ने चटकाये 3 विकेट
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबले का खेल राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 352 रन बनाए।
ओपनर डेविड वॉर्नर ने 56, मिचेल मार्श 96, स्टीव स्मिथ ने 74 और मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले।मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।























