
रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
सिडनी, 9 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है, टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी जिसके बाद उसमें फ्रैक्चर हो गया है. जडेजा अब सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे और वो ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. दूसरी ओर ऋषभ पंत भी कोहनी में चोट खा बैठे थे लेकिन खबरें हैं कि वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर पाएंगे.





















