
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब
हजारों लोग खतरें में, घर खाली करने को कहा गया
सिडनी, 4 जुलाई ( विश्ववार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहर सिडनी में मूसलाधार बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। सिडनी में बाढ़ का पानी शहरी इलाकों में भर गया है। ऐसे में हजारों लोगों को अपने घरों को खाली करने का आदेश दिया गया है अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगमी दिनों में इसी तरह के खराब मौसम की संभावना है।























