
ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब शुरूआत
न्यूजीलैंड ने दिया 201 रनों का बडा लक्ष्य
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ): न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए। जबाव मे चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। 201 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में दिख रही है और अब तक चार अहम बल्लेबाज छोटे स्कोर पर आउट हो चुके हैं। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने सैंटनर की गेंद पर शानदार कैच पकडक़र उन्हें पवेलियन भेजा।





















