
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी
अफगानिस्तान का स्कोर पहुंचा 160 के पार
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) वनडे वल्र्ड कप का 39वां मैच मे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी चुनी है।
अफगानिस्तान ने 36 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बना लिए है। इब्राहिम जादरान और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर है। जादरान अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और वनडे करियर के चौथे और वल्र्ड कप के पहले शतक के करीब हैं। रहमत शाह 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। शाह ने इब्राहिम जादरान के साथ 100 बॉल पर 83 रनों की पार्टनरशिप की।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान में फजलहक फारूकी की जगह नवीन उल हक आए है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में 2 चेंज हुए हैं। स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन की जगह ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श को मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड।
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और नवीन उल हक।























