ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 3 टी-20 सीरीज का पहला मैच आज
साउथैंप्टन, 4 सितंबर (विश्ववार्ता): 3 टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच साउथैंप्टन में खेला जाएगा। पहला मैच 4, दूसरा 6 और तीसरा 8 सितंबर को होगा। इस साल टी-20 रैंकिंग में पहली बार टॉप पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया अब तक इंग्लैंड में कोई टी-20 सीरीज नहीं जीता है। उसके पास दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड को उसी के घर में हराने का मौका है।
दोनों देशों के बीच इंग्लैंड में अब तक 5 टी-20 सीरीज हुईं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 3 में हारा और 2 ड्रॉ रहीं। वहीं, दोनों टीमों के बीच 2 साल पहले हुआ पिछला टी-20 भी ऑस्ट्रेलिया हारा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास जीत से खाता खोलते हुए इंग्लैंड में पहली सीरीज जीत की ओर कदम बढ़ाने का मौका है।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...























