ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अस्पताल में भर्ती
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता):पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे. इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई. गौरतलब है कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है।