
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम कडी सुरक्षा के बीच पहुंची चंडीगढ़
चंडीगढ, 17 सिंतबर (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 20 सितंबर को खेला जाना है। जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम कडी सुरक्षा के बीच चंडीगढ पहुंच गई। टीम फ्लाइट के जरिए 10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद आईटी पार्क स्थित ललित होटल के लिए रवाना हो गई। अब टीम आज पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में आज टीम शहर पहुंचेगी। एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे के आसपास टीम पहुंचेगी। इसके बाद टीम सीधे आईटी पार्क स्थित ललित होटल रवाना होगी।






















