
लॉस एंजिलिस: फिल्मकार क्लोइ चाओ ने 93वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड (Nomadland)’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है. वह ऐसी दूसरी महिला हैं, जिन्होंने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया. कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं, जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था.






















