
ऑपरेशन लोटस के विरोध में आज पंजाब की मान सरकार करेगी शांति मार्च
चंडीगढ, 22 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडी खबर पंजाब से आ रही है जहां आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ऑपरेशन लोटस के विरोध में शांति मार्च करेगी। शांति मार्च में 92 विधायक विधानसभा से लेकर राजभवन तक मार्च करेंगे। मार्च सुबह 11 बजे विधानसभा से शुरू होगा।






















