
ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर श्री अकाल तख्त के जत्थेदार का कौम को बडा संदेश
युवाओं को खुलेआम दिया जाएगा आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण – जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ने कौम के नाम संदेश मे कहा कि वह सिख युवाओं को खुलेआम प्रशिक्षण देंगे, न कि गुप्त रूप से। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिख संस्थाओं को गतका अखाड़े में शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू करनी चाहिए। जब हम धार्मिक और सामाजिक रूप से कमजोर होते हैं तो राजनीतिक तौर पर भी कमजोर हो जाते हैं। सीमांत गांवों में सिखों की सख्या कम हो रही है। उन्होंने कहा कि धर्म प्रचारकों को बाहर निकल कर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सिखी का प्रचार-प्रसार करना चाहिए।






















