
ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी
चंडीगढ़, 1 मार्च (विश्ववार्ता) रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का मिशन जारी है। इसी क्रम में एअर इंडिया की 7वीं फ्लाइट 182 भारतीयों को लेकर जल्द मुंबई पहुंच रही है। वहीं दो अन्य फ्लाइट भी बुडापेस्ट और बुखारेस्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी हैं। ये जल्द ही देश की राजधानी में उतरेंगी। इन फ्लाइट में 434 भारतीय को वापस लाया जा रहा है।





















