
ऑनर किलिंग की वारदात से दहला यूपी, बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से काटकर थाने में किया सरेंडर
घटना के बाद पूरे गांव मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 2 जनवरी (विश्ववार्ता)यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे ऑनर किलिंग की वारदात हो गई है। पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नीतू और उसके 20 वर्षीय प्रेमी सचिन की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फावड़ा लेकर थाने में सरेंडर हो गया है।
घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। दोनों परिवार अलग-अलग जाति के हैं। सचिन धुना और नीतू कोरी जाति से है। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।बदायूं जिले एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एफआईआर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है





















