
एस.जी.पी.सी. ने आज हरियाणा कमेटी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) एस.जी.पी.सी. ने आज हरियाणा कमेटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आज श्री दरबार साहिब में सूचना केंद्र के बाहर से एक रोष मार्च निकाला गया। डिप्टी कमिश्नर दफ्तर तक यह रोष मार्च पहुंचा। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में निकाले गए मार्च में समूह के कर्मचारियों ने काली दस्तार और हाथ में काले झंडे पकडक़र रोष जताया।
शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री दरबार साहिब से शुरू हुए इस विरोध मार्च में शिरोमणि कमेटी के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काली पगड़ी पहनकर भाग लिया। इस विरोध मार्च में एस.जी.पी.सी. सदस्य भाई मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह ग्रेवाल, अमरजीत सिंह चावला, प्रबंधक सुलखान सिंह भंगाली, सतनाम सिंह रियाड़, जसपाल सिंह और श्री हरमंदिर साहिब के अन्य रागियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। विरोध मार्च के बाद शिरोमणि कमेटी के सदस्य अमृतसर के डी.सी. को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांग पत्र देंगे।























