
एस.जी.पी.सी.चुनाव को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने बुलाई अहम बैठक
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) एस.जी.पी.सी.चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज अहम बैठक बुलाई है। जानकारी के अनुसार यह मीटिंग तेजा सिंह समुंदरी हाल में की जाएगी। जानकारी अनुसार पता चला हेै कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का जनरल इजलास कल यानि 9 नवंबर को हो रहा है। सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं और आम इजलास दोपहर 1 बजे तेजा सिंह समुंदरी हाल में होगा, जिसमें कमेटी मैंबर प्रधान, सीनियर उप प्रधान, जूनियर उप प्रधान, महासचिव तथा अंतरिम कमेटी के मैंबरों का चुनाव करेंगे।






















