
एसवाईएल मुद्दा: पंजाब व हरियाणा सीएम इस तारिख को फिर होगें आमने सामने
बैठक मे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेगें मध्यस्थ का कार्य
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल) के मुद्दे पर एक बार फिर नये साल मे पंजाब सीएम भगवंत मान और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर आमने सामने होगें। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दोनो राज्यो के सीएम की बैठक 4 जनवरी को बुला ली है।
जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले दोनों राज्यों के सीएम 15 अक्तूबर को एक दूसरे के साथ बैठक कर चुके है पर दोनों ही किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। अब यह कोशिश केंद्रीय मंत्री द्वारा की जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को हरियाणा रिहायश में मिले थे। यहां पंजाब के सी.एम. ने साफ किया था कि राज्य के पास किसी भी दूसरे राज्य को देने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है।





















