
एसवाईएल नहर पर हरियाणा विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
हरियाणा ने पंजाब से मांगे हिंदी भाषा बोलने वालेे इलाके
सदन मे उठाये बीबीएमबी और चंडीगढ़ के मुद्दे
विधानसभा सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) : हरियाणा विधानसभा ने चंडीगढ़, एसवाईएल और हिंदी भाषी क्षेत्रों को पंजाब से हरियाणा स्थानांतरित करने के अपने दावे पर एक प्रस्ताव पारित किया है। संशोधित बीबीएमबी नियमों और हरियाणा के लिए एक अलग उच्च न्यायालय का भी उल्लेख किया गया है।























