
एसटीएफ लुधियाना रेंज के हाथ लगी बडी सफलता
इतने करोड की हेरोइन के साथ काबू
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब मे एसटीएफ लुधियाना रेंज के हाथ आज बडी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने 2 किलो 936 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को भी नामजद किया गया है जो आरोपी के करीबी रिश्तेदार हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान मोगा निवासी पलविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी चंडीगढ़, मोहाली से हेरोइन लाकर लुधियाना और उसके आसपास के इलाकों में बेचता था। उन्होंने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।





















