
एसटीएफ ने बडी कार्रवाई करते कुख्यात रोहित छपार को दबोचा
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना मे एसटीएफ ने बडी कार्रवाई करते हुए मातूराम हलवाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में मुख्य षड्यंत्रकारी व रेकी में शामिल रहे कुख्यात रोहित छपार को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि वह हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा है।
हिमांशु के विदेश में होने का संदेह है। वहीं मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीन बदमाशों से पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल सहित चार पिस्तौल और 28 कारतूस बरामद किए है। उनकी कार में दो नंबर प्लेट भी मिली है।
एसटीएफ एसपी वसीम अकरम ने सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि मातूराम हलवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग में झज्जर के गांव छपार के रोहित का आया था। उस पर पूरा षड्यंत्र रचने और रेकी करने का आरोप है। उसके तीन साथियों को पुलिस ने एक दिन पहले ही पकड़ा था।
अब रोहित की गिरफ्तारी हो गई है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिसार के बालसमंद निवासी साजिद, फरीदाबाद के फरीदपुर निवासी सौरभ व झज्जर के गांव जाखौदा निवासी निवासी जतिन को बरोणा रोड से पकड़ा था। उन्होंने एसटीएफ की टीम पर फायर किए थे।





















