
एसजीपीसी बोर्ड के चुनाव करवाने की याचिका पर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को किया तलब
चंडीगढ़, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बोर्ड के चुनाव करवाने की 2017 मे अमृतसर के बलदेव सिंह सिरसा द्वारा दायर याचिका पर पंजाब के मुख्य सचिव को तलब कर लिया है। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को यह पूरी जानकारी 16 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को देने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव से पूछा है कि ये अब हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताए की इस चुनाव करवाने के लिए कब तक राज्य के सभी डीसी अपने जिलों की वोटर इसकी वोटर लिस्ट तैयार करेंगे और गुरुद्वारा कमीशन के खाली पड़े पदों को तक भरा जाएगा।























