एसआईटी ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को किया तलब
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) कोटकपूरा गोलीकांड केस में एसआईटी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। सुखबीर बादल को 30 अगस्त को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में 30 अगस्त को सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर 32 में उनसे पूछताछ की जाएगी. इसके साथ ही बता दें कि इससे पहले तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी से भी कई घंटों तक पूछताछ की गई थी. बता दें कि कोटकपुरा गोलीकांड की जांच के लिए एलके यादव के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।






















