
एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
फाईनल मे जगह बनाने के लिए बढाए कदम
चंडीगढ, 7 सिंतबर (विश्ववार्ता) एशिया कप 2023 के सुपर फोर राउंड के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत के साथ ही पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाने के लिए पहला कदम बढ़ा दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.4 ओवर में 193 रन बनाए थे।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 194 रन बना लिए और सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने 64 और शाकिब अल हसन ने 53 रन का योगदान दिया। नईम ने 20 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने चार और नसीम शाह ने तीन विकेट लिए।
पाकिस्तान के इमाम उल हक ने 78 और मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 63 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्किन, शोरिफुल और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया।





















