
इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एशिया कप में 28 अगस्त को आमने सामने होंगी. यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को हुआ. टूर्नामेंट का आगाज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को मुकाबले से होगा. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसे टी20 वर्ल्ड कप से पहले एशियाई टीमें अपनी तैयारी के रूप में भी देख रही हैं.इस टूर्नामेंट का हाई वोल्टेज मैच की अगर बात करें तो यह रविवार 28 अगस्त को होगा, जब दो चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें आखिरी बार पिछले साल टी20वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से दुबई में ही भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
इस टूर्नामेंट में भारत अपनी उस हार का बदला लेने को भी बेकरार होगा. इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग लेंगी. अभी 5 टीमों के तस्वीर साफ है, जबकि छठी टीम क्वॉलीफाई करके यहां पहुंचेगी. 13 दिन चलने वाला यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से शुरू होगा, जिसका फाइनल रविवार 11 सितंबर होगा





















