
एशिया कप 2022: सांसें रोक देने वाले महामुकाबले मे भारत ने पाकिस्तान को हराया
PAK को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का हिसाब चुकता
एशिया कप में किया विजयी आगाज
टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) एशिया कप 2022 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 की हार का बदला पूरा किया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम 147 पर ऑलआउट हो गई जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया हार्दिक पंड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट लिए थे। इसके बाद दबाव भरे पलों में बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय टीम को बधाई दी है।पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि टीम इंडिया ने आज के एशिया कप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का परिचय दिया। जीत पर उन्हें बधाई।





















