
एशिया कप मे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच का बडा मुकाबला जारी
जो जीता वही फाइनल मे भारत के साथ भिडेगा
पहले बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान , 5 ओवर का खेल खत्म
चंडीगढ, 14 सिंतबर: ( विश्ववार्ता) एशिया कप सुपर-4 का आज बडा मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच जारी है। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और यह टीम कई बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। पाकिस्तान का पिछला मैच भारत के साथ था और उस मैच में खेलने वाली टीम के आधे खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंका की टीम में भी दो बदलाव किए गए है। पाकिस्तान ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिये है। श्रीलंका की कसी गेंदबाजी जारी है।
इस टूर्नामेंट में कोई आधिकारिक सेमीफाइनल मैच तो नहीं है, लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की तरह ही होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 17 सितंबर को फाइनल में भारत के खिलाफ खेलेगी। अंक तालिका में भारत चार अंकों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका दूसरे और पाकिस्तान तीसरे पायदान पर है। दोनों के दो-दो अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट में श्रीलंका आगे है।























