
एशिया कप मे बांग्लादेश नेे अफगानिस्तान को हराकर की बड़ी जीत हासिल
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) एशिया कप मे बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रन से हराकर ग्रुप-बी में बड़ी जीत हासिल की है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम इस फैसले को सही साबित किया और 50 ओवर में पांच विकेट पर 334 रन बना दिए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने 75 और कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने 51 रन बनाए। इन दोनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने देर तक टिकने की हिम्मत नहीं दिखाई। रहमत शाह ने 33 रन बनाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने चार और शोरिफुल इस्लाम ने तीन विकेट लिए। हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज को एक-एक सफलता मिली।





















