
एशिया कप मे पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराया
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप मैच में भारतीय टीम को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा है पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 19.4 ओवर में 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। एशिया कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम की टी20 में यह पहली हार है। दोनों मुकाबलों में मिताली राज कप्तान थीं। इस तरह हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान से टी20 मैच हारी है।





















