
एशिया कप फाईनल 2022 आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा महामुकाबला
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। बतां दे कि इससे पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को श्रीलंका ने सिर्फ 121 रन पर समेट दिया था। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 124 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 122 रनों लक्ष्य को डिफेंड करते हुए दूसरी पारी की शानदार शुरुआत की और पहले दो ओवर में दो विकेट लिए।





















