एशिया कप के सुपर-4 राउंड में आज भारत भिडेगा श्रीलंका से
आज लगातार तीसरे दिन भारत उतरेगा मैदान मे
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का आज दूसरा मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। जिसको भारत जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारतीय टीम आज लगातार तीसरे दिन मैदान पर होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला रविवार को दोपहर में शुरू हुआ था, जो सोमवार रात खत्म हुआ। इसके बाद भारत आज श्रीलंका के साथ मैच खेलेगा। भारतीय तेज गेंदबाजों ने सोमवार को रात में 19 ओवर की गेंदबाजी की थी और अब आज फिर उन्हें कम से कम 30 ओवर की गेंदबाजी करनी होगी। यह भारतीय खिलाडिय़ों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।