
एशिया कप के सुपर-4 राउंड भारत के लिए मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला
रोहित शर्मा हुए आउट
जानिये 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर क्या हुआ
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) श्रीलंका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे । 13वें ओवर में 110 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 41 गेंदों में 72 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर भारत को मुश्किल से निकाला। । 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 112 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 30 रन और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।























